फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पीआईएस में दाखिले का सुनहरा मौका, मोहाली में 10 खेलों के होंगे ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। पंजाब स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (पीआईएस) सत्र 2026-27 के रेजिडेंशियल विंग में दाखिले के लिए 28 फरवरी से 1 मार्च तक पूरे पंजाब में अलग-अलग जिलों में ट्रायल आयोजित करेगी। इन ट्रायल्स के अंतर्गत मोहाली शहर में 10 विभिन्न खेलों के लिए खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखा जाएगा। मोहाली के अलग-अलग खेल परिसरों में आयोजित होने वाले इन ट्रायल्स में अंडर-10 से लेकर अंडर-21 और उससे ऊपर आयु वर्ग की लड़के और लड़कियां हिस्सा ले सकेंगे। रेसलिंग, वॉलीबाॅल, स्विमिंग, जूडो, हॉकी, हैंडबॉल, जिम्नास्टिक, फेंसिंग, बॉक्सिंग और एथलेटिक्स जैसे प्रमुख खेलों को इसमें शामिल किया गया है।
विज्ञापन

सेक्टर-78 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रेसलिंग, स्विमिंग, जूडो, जिम्नास्टिक, फेंसिंग और एथलेटिक्स के ट्रायल होंगे, जबकि सेक्टर-63 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में वॉलीबाॅल और बॉक्सिंग के खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। हॉकी के ट्रायल फेज-9 स्थित हॉकी स्टेडियम में होंगे और हैंडबॉल के लिए सरकारी स्कूल फेज-3बी1 को केंद्र बनाया गया है। खेल विभाग के अनुसार चयनित खिलाड़ियों को पीआईएस के रेजिडेंशियल विंग में आधुनिक प्रशिक्षण, आवास और पढ़ाई की सुविधा मिलेगी। यह ट्रायल युवा खिलाड़ियों के लिए राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का मजबूत मंच साबित हो सकते हैं।





योग्यता व नियम जारी
ट्रायल्स को लेकर योग्यता, नियम और शर्तें भी जारी की गई है। पीआईएस के अनुसार ट्रायल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को सुबह 8.30 बजे निर्धारित स्थान पर रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। ट्रायल में वही खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे जो पंजाब राज्य के स्थायी निवासी हों। खिलाड़ियों को अपने साथ पंजाब का निवासी होने का प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड या वोटर कार्ड लाना जरूरी होगा। इसके साथ ही जन्म प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो भी अनिवार्य रूप से साथ लानी होगी। खेल विभाग ने स्पष्ट किया है कि ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता (टीए) या दैनिक भत्ता (डीए) नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें