फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका सरबजीत हत्याकांड: पुलिस ने सास को किया गिरफ्तार, अब पति की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। खरड़ में नामी प्राइेवट स्कूल के बाहर शिक्षिका सरबजीत कौर की गोलियां मारकर हत्या करने के मामले को खरड़ पुलिस ने लगभग सुलझा लिया है। पुलिस ने सरबजीत की सास शिंदर कौर को नामजद कर गिरफ्तार कर लिया है। उसे बुधवार अदालत में पेश किया जाएगा। अब सरबजीत के पति हरविंदर की गिरफ्तारी होनी बाकी है। इसके बाद पूरे मामले से पर्दा उठा जाएगा। हालांकि इस मामले में पुलिस अधिकारी अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सरबजीत की हत्या की साजिश उसके पति हरविंदर सिंह व उसकी सास ने रची थी। जांच में यह भी पता चला कि दोनों ने शादी नहीं की थी और लिव इन रिलेशनशिप में थे। उनकी एक बेटी तक हो गई थी। सरबजीत कौर लगातार हरविंदर पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। लेकिन वह शादी नहीं करना चाहता था। हरविंदर की पहले से ही एक शादी हो चुकी थी, जिससे उसकी दो बेटियां भी थीं। बढ़ते दबाव से परेशान होकर हरविंदर ने उसे मारने की साजिश रची। उसने इसके बारे में अपनी मां को भी बताया। मां को सरबजीत और उसकी बेटी के बारे में सारी जानकारी थी।
साजिश का पता न चल जाए, इसलिए पहली पत्नी को भेज दिया विदेश
हरविंदर इतना शातिर था कि उसने अपनी पहली पत्नी करमजीत कौर को एक महीने पहले ही घूमने के लिए रोमानिया भेज दिया था। ताकि सरबजीत की हत्या की साजिश उसे पता न चल सके। पुलिस सूत्रों का यह भी कहना है कि हरविंदर सिंह व करमजीत कौर के संबंध भी अच्छे नहीं हैं।
विज्ञापन

हरविंदर की गिरफ्तारी से साफ होगी तस्वीर
हरविंदर ने सरबजीत की हत्या खुद की है या किसी से कराई है, इसका खुलासा उसकी गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगा। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। हरविंदर सात नवंबर को घर से निकला था। उस दिन से ही उसका फोन बंद है। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि शिंदर कौर के पास फ्रांस की सिटीजनशिप थी। वह हमेशा फ्रांस आती-जाती रहती थी। वह अक्तूबर में ही फ्रांस से इंडिया आई थी। इसके बाद सारी साजिश रची थी।
बता दें कि पांच दिसंबर की सुबह जब सरबजीत कौर एक्टिवा पर स्कूल के बाहर पहुंची थी तो इस दौरान एक नकाबपोश ने गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी थी। उसके पिता की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें