फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: रास्ता पूछने के बहाने महिला के गले से झपटी सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली।
विज्ञापन

मोरिंडा रोड कुराली के पास रास्ता पूछने के बहाने महिला के गले से बदमाश सोने की चेन झपटकर भाग गए। आरोपियों की पहचान अनमोलप्रीत सिंह वासी गांव निहोलका और हरमनप्रीत सिंह वासी कुराली के रूप में हुई है। इस संबंध में सिटी कुराली पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता प्रभजोत कौर (28) वासी गांव काकरो जिला रोपड़ ने पुलिस को बताया कि वह 31 अक्तूबर को अपनी ननद संदीप कौर के साथ कुराली मार्केट में सामान की खरीदारी करके घर पैदल जा रहे थे। जब वह मोरिंडा रोड शीतला माता मंदिर वाली गली के पास ग्राउंड के पास पहुंचे तो शाम पौने चार बजे दो लड़के मोटरसाइकिल पर आए और उनसे सिंघापुर का रास्ता पूछने लगे। इसके बाद जब वे उन्हें रास्ता बताकर आगे बढ़ने लगे तो पीछे से उन्होंने गले से सोने की चेन झपट ली और भाग गए। जब उन्होंने आरोपी लड़कों की तलाश शुरू की तो उन्हें पता चला कि अनमोलप्रीत सिंह और हरमनप्रीत सिंह ने चेन झपटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें