नयागांव। मोटरसाइकिल पर जा रहे व्यक्ति को गलत दिशा से आ रही टैक्सी चालक ने टक्कर मार दी। इस संबंध में मुल्लांपुर थाना पुलिस ने अज्ञात टैक्सी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शिकायतकर्ता नितिन वासी सेक्टर-30बी चंडीगढ़ ने बताया कि वह आइसोलेड फैक्टरी किशनपुरा बद्दी में नौकरी करता है। 29 अक्तूबर की सुबह करीब सवा पांच बजे ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था। जब वह सिसवां डैम के नजदीक पहुंचा कि तो सामने से एक टैक्सी ड्राइवर गलत दिशा से तेज रफ्तार में कार लेकर आया और उसने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद वह सड़क पर गिर गया। इस दौरान टैक्सी ड्राइवर मौका देखकर वहां से भाग गया। राहगीरों ने उसे पीजीआई में भर्ती कराया। उसकी दाएं पैर की हड्डी भी टूट चुकी थी। गाड़ी की तेज रफ्तार होने के कारण वह उसका नंबर नहीं पढ़ सका। अब उसने उक्त अज्ञात टैक्सी चालक के खिलाफ मुल्लांपुर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।