फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बारिश में एरोसिटी की क्षतिग्रस्त दीवारों की मरम्मत करेगा गमाडा, टेंडर किया जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हाली। एयरपोर्ट के नजदीक स्थित एरोसिटी क्षेत्र में भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई दीवारों की समस्या के समाधान की दिशा में गमाडा ने अहम कदम उठाया है। गमाडा ने एरोसिटी के ब्लॉक-ए में रिटेनिंग वॉल और ब्लॉक-आई में क्षतिग्रस्त बाउंड्री वॉल की मरम्मत के लिए टेंडर जारी कर दिया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों बारिश के दौरान हुए जलभराव के कारण इन इलाकों में दीवारों को भारी नुकसान पहुंचा था। इससे न केवल क्षेत्र की सुंदरता प्रभावित हुई, बल्कि लोगों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंताएं सामने आईं।
कई स्थानों पर मिट्टी खिसकने, पानी के तेज बहाव और दीवारों में दरारों की शिकायतें मिल रही थीं, इससे स्थानीय निवासी लंबे समय से मरम्मत की मांग कर रहे थे। गमाडा के अधिकारियों के अनुसार टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा। रिटेनिंग वॉल की मजबूती से जमीन के कटाव और जलभराव की समस्या को रोका जा सकेगा।
विज्ञापन

बाउंड्री वॉल की मरम्मत से रिहायशी इलाकों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। यह काम आधुनिक तकनीक और मजबूत निर्माण सामग्री के साथ किया जाएगा, ताकि भविष्य में भारी बारिश के दौरान दोबारा नुकसान न हो। एरोसिटी निवासियों को उम्मीद है कि इस मरम्मत कार्य से न केवल उनकी सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि क्षेत्र की सुंदरता और संपत्ति की कीमतों पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें