फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गमाडा पीआर-7 रोड और एयरपोर्ट के आसपास लगाएगा पौधे और फूल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। वीआईपी सिटी को सुंदर और हरा-भरा रखने के लिए गमाडा करीब 10.69 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसे लेकर गमाडा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आने वाले दिनों में इस पर काम भी शुरू कर दिया जाएगा। इसमें शहर की लाइफ लाइन कही जाने वाली पीआर-7 रोड और एयरपोर्ट के पास का इलाका नए लुक में नजर आएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गमाडा करीब दो करोड़ रुपये की लागत से इस रोड का सौंदर्यीकरण करेगा। इसके तहत सड़क के किनारों और डिवाइडर पर खजूर के पौधे और विभिन्न प्रकार के फूल लगाए जाएंगे। इस रोड को विदेशों की तरह खूबसूरत और आकर्षक बनाना है, ताकि एयरपोर्ट से उतरकर पीआर-7 रोड से जाने वाले लोगों और पर्यटकों को एक शानदार अनुभव मिल सके। गमाडा इस काम को एक साल के लिए ठेके पर देगा। ठेकेदार इसकी देखरेख भी करेगा।
एरोसिटी, छत एंट्री पाॅइंट से पीआर-7 के आखिर सिरे गोपाल स्वीट्स लाइट पाॅइंट तक की सेंट्रल वर्ज में ग्रीन बेल्ट का रखरखाव भी किया जाएगा। गमाडा इस काम के लिए करीब 17 लाख रुपये हर माह ठेकेदार को देगा। दूसरी तरफ गमाडा एयरपोर्ट रोड को जाती 300 फुट की एप्रोच रोड के आसपास बागबानी के काम की रखरखाव के लिए 3.61 करोड़ का बजट तैयार किया है ताकि एयरपोर्ट पर उतरने वाले लोगों और टूरिस्ट को बढि़या माहौल देखने को मिले।
विज्ञापन


यहां का भी होगा कायाकल्प
गमाडा के अंतर्गत के क्षेत्रों में हरियाली बनाए रखने के लिए गमाडा सेक्टर-48सी से 71, सेक्टर-76 से 80, एयरोसिटी, आईटी सिटी, सेक्टर-88/89 और गमाडा के अधीन आते सेक्टरों की डिवाइडिंग सड़कों पर ऊगी कांग्रेस घास, शासकीय और अन्य जंगली पौधों के उन्मूलन पर करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें