फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गमाडा करेगा 49 साइटों की ई-नीलामी, होगी 2048.51 करोड़ रुपये की कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गणपति उत्सव के दौरान गमाडा (ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी) ने कामर्शियल व रेजिडेंशियल साइटों की ई-नीलामी करके अपना खजाना भरने की योजना बना डाली है। गणेश उत्सव 7 सितंबर से 17 सितंबर तक है। छह सितंबर से गमाडा करीब 2048.51 करोड़ रुपये (रिजर्व प्राइस) की प्राॅपर्टी की नीलामी करने जा रहा है। इसके अंतर्गत गमाडा ने करीब 49 साइटों की सितंबर में ई-नीलामी करने का निर्णय लिया है। जिसमें कॉमर्शियल और ग्रुप हाउसिंग दोनों प्रकार की प्राॅपर्टी शामिल हैं। इसमें एससीओ, बूथ, स्कूल साइट, ग्रुप हाउसिंग और कॉमर्शियल साइट्स शामिल हैं।
विज्ञापन


फेज-8 यानी सेक्टर-62 की चार मुख्य साइट्स हैं। न्यू चंडीगढ़ की इको सिटी-2 में स्कूल की एक साइट, कॉमर्शियल साइट्स के अलावा मेडिसिटी और ईको सिटी-2 में एक एक ग्रुप हाउसिंग साइट को इसमें शामिल किया गया है। इन साइट्स की नीलामी ई-आक्शन के माध्यम से होगी। यह 6 सितंबर को सुबह 9 बजे शुरू होगी और 16 सितंबर को दोपहर 1 बजे तक जारी रहेगी। गौरतलब है कि वर्ष 2023 में ये ई आक्शन होनी थी पर इसको उस समय रद कर दिया गया था। एक साल के बाद ई नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस नीलामी में हॉट साइट्स को शामिल किया गया है। इसमें 6 कॉर्मिशयल साइट्स, तीन ग्रुप हाउसिंग, दो स्कूल साइटों के अलावा 16 एससीओ और 22 बूथ शामिल हैं।

यह है नियम
इन साइट्स की नीलामी में 10 प्रतिशत की रकम जमा करवानी होगी। इसके साथ ही साइटों का कब्जा लेते समय आवंटियों को उनके द्वारा बोली की राशि का 25 फीसदी भुगतान जमा करवाना होगा। पुडा ने बोली संबंधी सारी जानकारी अपनी वेबसाइट puda.enivida.com पर जाना होगा। वेबसाइट पर साइटों संबंधी क्षेत्र, एरिया, आरक्षित कीमत, लोकेशन प्लॉट आदि शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन



फेज 8 बन जाएगा कॉमर्शियल हब

गमाडा की ओर से निकाली गई ई नीलामी में फेज 8 गमाडा दफ्तर के सामने वाली जगह को पूरी तरह से कॉमर्शियल हब बनाने पर फोकस किया गया है। फेज 8 में तीन नामी कॉमर्शियल सेंटर बनकर तैयार हैं। इन चारों साइटों से गमाडा जहां करोड़ों रुपये कमाएगा वहीं साइटों पर बनने वाले काॅमर्शियल हब भी शहर की शोभा बढ़ाएंगे।


एरोसिटी की कामर्शियल साइट का रिजर्व प्राइस
गमाडा द्वारा छह कॉमर्शियल साइट्स को ई नीलामी में लाया गया है। उनमें से एरोसिटी के ब्लाक एफ की साइट सबसे महंगी है। इस आठ एकड़ की साइट का रिजर्व प्राइस 391.10 करेाड़ रपये रखा गया है। जबकि ईको सिटी-2 में 8.75 एकड़ ग्रुप हाउसिंग साइट का रिजर्व प्राइस 229.14 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें