फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन में अवैध कब्जे हटाने के लिए गमाडा ने दिया अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-86-87 की सड़क पर ही रेत, बजरी, सर्विस स्टेशन, प्रॉपर्टी डीलर, कार मैनेनिक व नर्सरी आदि का काम करने वाले लोगों पर ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने शिकंजा कस दिया है। ऐसे लोगों को सात दिनों में सड़क पर किए अवैध कब्जे हटाने का अल्टीमेटम गमाडा ने दिया।
विज्ञापन

गमाडा के ईओ ने इस संबंधी आदेश जारी किए हैं। इसमें साफ कहा गया है कि तय समय के बाद गमाडा द्वारा अवैध कब्जे हटाकर अपनी जमीन पर कब्जा ले लिया जाएगा। इस दौरान हर्जाना व खर्चा कब्जाधारकों से वसूला जाएगा। वहीं किसी भी तरह के होने वाले नुकसान की जिम्मेदारी उनकी नहीं होगी।
सेक्टर-86-87 में सड़क के साथ ही लोगों ने छोटे-छोटे काम खोल रखे हैं। साथ ही इनका सड़क पर भी अवैध कब्जा है। गमाडा की अतिक्रमण हटाने वाली टीम कई बार उक्त लोगों को वहां से हटाने के लिए कार्रवाई कर चुकी है लेकिन टीम के ध्यान में आया कि कार्रवाई का असर लोगों के दिमाग में कुछ दिन तक ही रहता है। कुछ समय बाद वे दोबारा से अपना कारोबार शुरू कर देते हैं। सूत्रों के अनुसार इलाके के लोग कई बार इस मामले को गमाडा के समक्ष उठा चुके हैं। इसके बाद यह आखिरी नोटिस जारी किया गया है। अब इसके बाद गमाडा की तरफ से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

किसानों की जमीनें किराए पर लेकर सड़क पर करते हैं कब्जा
अधिकतर लोगों को किसानों और जमीदारों ने अपनी जमीनें किराए पर दी हुई हैं। इसके चलते यह लोग सड़क के साथ ही रेत-बजरी, सर्विस स्टेशन समेत अन्य कारोबार के लिए कब्जा कर लेते हैैं जिससे सड़क पर जगह काफी कम रह जाती है। ऐसे में वहां से गुजरने वाले बड़े वाहनों की वजह से हादसों का डर बना रहता है।
अवैध निर्माण पर गमाडा काफी सख्त
लोगों द्वारा किए जाने वाले अवैध निर्माण के खिलाफ गमाडा लगातार मुहिम चलाता है। अब तक खरड़ और डेराबस्सी सब डिवीजन में 25 से अधिक अवैध तरीके से बसी रिहायशी सोसायटियों पर कार्रवाई की जा चुकी है। गमाडा के एसडीओ हरप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी टीमें लगातार इलाके में सक्रिय रहती हैं। शनिवार और रविवार को अवैध निर्माण पर विशेष नजर रखी जाती है। इतना ही नही नियम तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस को लिखा जाता है। याद रहे कि कुछ समय पहले एक नामी सोसइटी के खिलाफ केस तक दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें