फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस लाख पौधे लगाकर मोहाली का ग्रीन कवर बढ़ाएगा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। वीआईपी जिले को हरा-भरा बनाने के लिए जिला प्रशासन इस मानसून सीजन में दस लाख पौधे लगाएगा। इसका आगाज सेक्टर-68 स्थित सिटी पार्क से विधायक कुलवंत सिंह ने किया।
विज्ञापन

मुहिम के तहत जिले में एक समय में पचास अलग-अलग स्थानों पर बीस हजार पौधे लगाए गए। मुहिम में इलाके के लोग, समाजसेवी संस्थाएं, सीआरपीएफ की दो बटालियन, कई स्कूलों के विद्यार्थी व प्रशासन अधिकारियों व मुलाजिमों ने हिस्सा लिया। इस प्रोग्राम का लाइव प्रसारण किया गया ताकि लोगों को पर्यावरण का महत्व समझाया जा सके।
विधायक ने कहा कि शहीद भगत सिंह के 115वें जन्मदिवस मौके राज्य के ग्रीन कवर को बढ़ाने के लिए यह सारी कार्रवाई की जा रही है। सरकार का यह अच्छा कदम है। डीसी अमित तलवार ने कहा कि जिले में दस लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसे हासिल करने के लिए पूरी रणनीति के साथ काम किया जाएगा। केवल पौधे लगाए ही नहीं जाएंगे, बल्कि उनकी देखरेख की जिम्मेदारी भी निभाई जाएगी।
विज्ञापन

हरियाली को जंगलों से बाहर लाने की कोशिश : डीएफओ
डीएफओ कंवरदीप सिंह ने बताया कि मानसून सीजन में जिले में बड़े स्तर पर पौधे लगाने की मुहिम चलाई जा रही है। जिले की हरियाली को अब जंगलों तक नहीं बल्कि जंगलों से बाहर लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन पूरी रणनीति के साथ काम कर रहा है। अधिकतर छायादार व फल देने वाले पौधे लगाए जा रहे हैं। वहीं औषधीय पौधे लगाने के लिए प्राथमिकता दी जा रही है। कोशिश यही है कि किसी तरीके से पर्यावरण को बचाया जा सके।
पार्क में कई चीजें कीं प्रदर्शित
इस मौके सेक्टर-68 में स्व-सहायता समूहों ने जंगलों में पैदा होने वाली चीजों से बनाए नवीनतम जैविक उत्पाद, वन राखियां आदि प्रदर्शित किया। इसके साथ ही वन महोत्सव मनाने के लिए जागरूकता स्किट व भंगड़ा भी पेश किया गया। सभी ने प्रोग्राम का आनंद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें