फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल यात्रा कर पूरे पंजाब को दे रहे हैं कोरोना से बचने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब के लोगों को कोरोना से बचने के लिए जागरूक करने को अब पंजाब पुलिस ने मिशन ‘फतेह’ के तहत अनूठी पहल शुरू की है। पुलिस के दो हीरो कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए साइकिल यात्रा पर निकले हैं। इस दौरान जहां वह खुद मास्क पहनकर और सोशल डिस्टेंस के प्रति लोगों को जागरूक करते हैं। वहीं, लोगों को फ्री में मास्क भी बांटते हैं।
विज्ञापन

अब तक दोनों नौ जिले कवर कर चुुके हैं। हर जिले में उनका भव्य स्वागत ट्रैफिक पुलिस द्वारा किया जा रहा है। वहीं, हेड कांस्टेबल गुरसेवक सिंह और रमनदीप सिंह का कहना है कि उनका मकसद है कि लोग अपनी जिंदगी के महत्व को समझें। 15 जुलाई को उन्होंने मिशन ‘फतेह’ के तहत साइकिल यात्रा श्री मुक्तसर साहिब से शुरू की थी। एसएसपी मुक्तसर साहिब राजबचन संधू के परामर्श पर उन्होंने यह राह चुनी है। यात्रा के दौरान वह जहां से गुजरते हैं, लोग उनकी तरफ देखते रह जाते हैं। ऐसे में मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंस बनाए रशने और बार-बार साबुन से हाथ धोने का संदेश खुद लोगों तक पहुंच जाता है।
उन्होंने बताया कि अगर रास्ते में कोई बिना मास्क मिलता है तो उसे मास्क जरूर देते हैं। अब तक कर किए गए 9 जिलों में फरीदकोट, फिरोजपुर, तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रोपड़ और मोहाली उन्होंने कवर कर लिया है। अब वह पटियाला जाएंगे और फिर अन्य जिलों में। उन्होंने कहा कि हमारा संदेश एक ही है कि लोग इस बीमारी के दुष्प्रभाव को समझें और खुद के साथ दूसरों की जिंदगी भी बचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें