फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्ल्स को भाएंगे चंकी स्नीकर व महिलाओं को किट्न हील्स

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सर्दियों के मौसम ने दस्तक दे दी है। इसके साथ ही विंटर मार्केट में भी बाजार के मांग के मुताबिक सजने लग पड़ी है। शूज मार्केट इस मौके को कैश करने की पूरी तैयारी में है।
विज्ञापन

मार्केट में लड़कियों व महिलाओं के लिए कई तरह के जूते कंपनियों ने उतारे हैं जो स्टाइलिश होने के साथ ही आरामदायक है। वहीं, उन्हें मार्निंग में जॉगिंग से लेकर ऑफिस जाने तक आसानी से यूज कर पाएगी। इतना ही नहीं शू कंपनियों ने महिलाओं की कलर च्वाइस का भी पूरा ख्याल रखा है। इसके साथ ही जूतों कीमत भी बहुत ज्यादा नहीं है।
जानकारी के मुताबिक मार्केट में इस समय ब्लैक एंड व्हाइट काउ ब्वॉय बूट, किट्न हील्स, किट्न फ्लैट, स्ट्रेट लैग बूट व चंकी व्हाइट स्नीकर शामिल हैं। दुकानदारों ने बताया कि इस बार सफेद, गुलाबी, काले और ग्रे रंग के जूते ज्यादा ट्रेंड में है। मोहाली की सभी मार्केट्स में यह जूते आसानी से उपलब्ध है। फेज-3बी2 स्थित स्टेप इन के सेल्जमैन गौरव ने बताया कि लड़कियों के बजट के अनुसार विभिन्न स्टाइल और विभिन्न कलर में जूते बाजार में आए हैं। पिछली बार की तरह इस बार सफेद जूते ज्यादा ट्रेंड में हैं।
विज्ञापन

इस तरह के जूते हैं मार्केट में, कीमत 500 से 1000 रुपये तक
जानकारी के मुताबिक रोजाना कॉलेज व जिम जाने वाली लड़कियों में सॉक्सशू ज्यादा ट्रेंड में है। यह काफी आरामदायक होते हैं। इन शू में लाइट पिंक, ग्रे और ब्लैक कलर मार्केट में चल रहे हैं। यह मार्केट में पांच सौ से लेकर एक हजार रुपये तक उपलब्ध हैं। सर्दियों में पार्टियों और शादियों का दौर चलता है। ऐसे में भारी ड्रेसेज के साथ महिलाएं क्लासी हील्स पहनना ज्यादा पसंद करती है। मार्केट में हाई हील्स, फ्लैट शूज क्रिस्टल वाले डिजाइन के साथ मार्केट में उपलब्ध है जबकि क्लासी हील्स जो प्लेन लैदर के साथ महिलाओं को अलग लुक देती है और यह हर रंग में उपलब्ध है।
भारी सर्दी के लिए लें फर वाले काउ ब्वॉय बूट
जानकारी के मुताबिक काउ ब्वॉय बूट भारी सर्दियों के लिए प्रयोग होते है। मार्केट में यह भूरे रंग और काले रंग में उपलब्ध है। महिलाओं को ठंड न लगे, इसके लिए इसमें फर का प्रयोग किया हुआ है। इसके साथ ही जूतों के अंदर की साइड वेलवेट कपड़े का प्रयोग किया गया है जिन्हें पहनने से लोगों को आराम मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें