मोहाली। निकटवर्ती गांव बलौंगी की युवती ने संदिग्ध हालत में सोमवार को फिनाइल निगल लिया। युवती बलौंगी में अपने माता-पिता के साथ किराए के घर में रहती है व निजी कंपनी में काम कर रही है। युवती के माता-पिता ने बताया की उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। ऐसे में उसने फिनाइल निगल लिया। गंभीर हालत में उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है।