मोहाली। राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं की सेहत और स्वच्छता के लिए पंजाब शिक्षा विभाग ने नई पहल की है। अब महावारी से छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। राज्य के 5221 स्कूलों में सैनिटरी पैड वेेंडिंग व इंसीनरेटर मशीनें स्थापित की जा रही हैं। इस काम पर प्रत्येक स्कूल में 32 हजार रुपये खर्च आएगा। इसकी कुल लागत 8.72 करोड़ रुपये आएगी, जिसकी ग्रांट जारी कर दी गई है।
इस संबंधी कार्रवाई शिक्षामंत्री विजय इंद्र सिंगला के आदेशों पर हुई है। शिक्षा विभाग के सचिव किशन कुमार ने कहा कि पंजाब के स्कूलों में पढ़ रही छात्राओं की सेहत संभाल के लिए सरकार की तरफ से विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस दौरान अमृतसर के 159 स्कूलों के लिए 50.88 लाख, बरनाला के 64 स्कूलों के लिए 20.48 लाख, बठिंडा के 164 स्कूलों के लिए 52.48 लाख, फरीदकोट के 57 स्कूलों के लिए 18.24 लाख, फतेहगढ़ साहिब के 52 स्कूलों के लिए 16.64 लाख, फाजिल्का के 130 स्कूलों के लिए 41.60 लाख, फिरोजपुर के 90 स्कूल के लिए 28.80 लाख, गुरदासपुर के 145 स्कूलों में 46.40 लाख, होशियारपुर के 151 स्कूलों में 48.32 लाख, जालंधर के 178 स्कूलों के लिए 56.96 लाख, कपूरथला के 64 स्कूलों में 20.48 लाख, लुधियाना के 227 स्कूलों में 72.64 लाख, मानसा के 101 स्कूलों में 32.32 लाख, मोगा के 118 स्कूलों में 37.76 लाख, मोहाली के 83 स्कूलों में 26.56 लाख, श्री मुक्तसर साहिब के 102 स्कूलों में 32.64 लाख, शहीद भगत सिंह नगर के 57 स्कूलों में 18.24 लाख, पठानकोट के 66 स्कूलों में 21.12 लाख, पटियाला के 176 स्कूलों में 56.32 लाख, रूपनगर के 65 स्कूलों में 20.80 लाख, संगरूर के 169 स्कूलों में 54.08 लाख व तरनतारन के 103 स्कूलों के लिए 32.96 लाख की ग्रांट जारी की गई है। जल्द की इस दिशा में काम शुरू कर दिया जाएगा।