फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयागांव : युवती का वीडियो वायरल, दो युवकों पर लगाए गंभीर आरोप कहा- ‘मेरे साथ गलत हुआ है.. डीएसपी साहब मदद करो’

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। सोशल मीडिया ग्रुप पर वायरल एक वीडियो चर्चा में है। वीडियो में एक युवती दो युवकों पर उसके साथ गलत काम करने का आरोप लगा रही है और डीएसपी से मदद की गुहार लगा रही है।
विज्ञापन

यह वीडियो दो दिन से कुछ सोशल मीडिया ग्रुप में घूम रहा है। इसके मुताबिक, जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ में एक युवती डीएसपी गुरशेर सिंह संधू से अनुरोध कर रही है कि उसके साथ कुछ लोगों ने गलत हरकत की है। इसलिए उसकी मदद की जाए। यह भी बता रही है कि उसको मानसिक रूप से परेशान बताकर अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। वीडियो में वह लोगों से मदद की अपील कर रही है और उसको न्याय दिलाने की बात कर रही है। युवती के मुताबिक दोनों आरोपी नयागांव के ही हैं।
नयागांव थाना पुलिस का कहना है कि पहले भी उक्त युवती की शिकायत पर दोनों युवकों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था। लेकिन एक महीने बाद अदालत से दोनों को जमानत मिल गई थी। इसके बाद लड़की ने शिकायत दी थी कि दोनों युवक उसे दोबारा तंग कर रहे हैं। दोबारा जांच की तो पाया, युवती मानसिक रूप से परेशान है और उसके पिता ने भी यही बयान लिखित में दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें