फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: चलती बस से उतरते हुए गिरी लड़की, चालक पर गुस्साए यात्री

Thu, 12 Sep 2024 07:09 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
हंगामे के बाद बस चालक ने बस को बीच सड़क पर खड़ा कर लगाया जाम
विज्ञापन

पुलिस के आने के बाद मामला हुआ शांत
संवाद न्यूज एजेंसी
लांडरां /बनूड़। शहर के बस स्टैंड पर उतरने से पहले पीआरटीसी के बस चालक की ओर से बस चलाने के कारण एक लड़की सड़क पर गिर गई। इस कारण यात्रियों और बस चालक के बीच विवाद हो गया और यह बात हाथापाई तक पहुंच गई। ऐसे में गुस्साए बस चालक ने बस सड़क पर खड़ी कर दी और जाम लगा दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पीड़िता मनवीर कौर ने बताया कि वह अपनी बहन सरगुन कौर निवासी पटियाला के साथ पीआरटीसी बस में बनूड़ आ रही थी। करीब 11 बजे जब बस बनूड़ बस स्टैंड पर पहुंची तो उसकी बहन सरगुन बस से उतरने लगी तो बस चालक ने अचानक से बस चला दी और वह सड़क पर गिर गई। इस दौरान उसे चोट भी लगी है। इस दौरान स्टॉपेज पर खड़े यात्री बस चालक से बस रोककर सवारी को उतरने के लिए कहने लगे। उसने बताया कि वहां उसका रिश्तेदार हरप्रीत सिंह भी आया था, जिसके साथ उसे पासपोर्ट बनवाने के लिए चंडीगढ़ जाना था। बस चालक और स्टेशन पर खड़े यात्रियों के बीच बहस बढ़ गई। इसके बाद गुस्साए बस ड्राइवर ने बीच सड़क पर बस खड़ी कर दी। इसके बाद चंडीगढ़ और पटियाला से आने वाली अन्य बसों के चालकों ने भी बसें बीच सड़क पर खड़ी कर जाम लगा दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बस चालक कुलविंदर सिंह ने बताया कि वह बस को पटियाला से मनाली ले जा रहा था। बनूड़ स्टॉपेज पर आकर उसने सवारियों को उतार दिया, लेकिन जब बस चलने लगी तो ये दोनों लड़कियां खड़ी हो गईं और बस से उतरने लगीं। लड़कियों ने किसी को बस से उतरने के लिए नहीं कहा, बल्कि खुद ही एक लड़की उतर गई और दूसरी लड़की चलती बस से कूद गई, इस कारण वह नीचे गिर गई। उन्होंने तुरंत बस रोकी और लड़कियों से कहा कि अगर वह उतरना चाहती हैं तो जब बस से अन्य यात्री उतर रहे थे तब उतर जातीं। चलती बस से उतरने का क्या मतलब है। इतना कहते ही लड़कियों का इंतजार कर रहे लड़के ने उसे पकड़ लिया और हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान बस में बैठे कंडक्टर और यात्रियों व इकट्ठा हुए लोगों ने दोनों को समझाया और मामला शांत करने को कहा, लेकिन दोनों नहीं माने। जिसके बाद गुस्साए बस चालक ने बीच सड़क पर बस खड़ी कर दी। मामला बढ़ता देख थाना प्रमुख गुरसेवक सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे, जिन्होंने बस चालक और पीड़ित लड़कियों को समझाया और उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। थाना अध्यक्ष के आश्वासन के बाद बस चालकों ने जाम खोला और यातायात बहाल हो हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें