फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ा, मुबारिकपुर कॉज-वे बंद, आवाजाही ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। हिमाचल के पहाड़ों में मंगलवार सुबह से लगातार बारिश हो रही है। इसका असर अब घग्गर नदी के जलस्तर पर दिखाई देने लगा है। मुबारिकपुर कॉज-वे पर पानी का बहाव कॉज-वे के बराबर पहुंच गया है। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी है।
विज्ञापन




जलस्तर बढ़ने की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। लोगों और वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए कॉज-वे पर बैरिकेडिंग कर आवाजाही रोकी गई। पुलिसकर्मी मौके पर तैनात रहे और लोगों को कॉज-वे की तरफ जाने से रोकते रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार, मॉनसून में हिमाचल की बारिश से घग्गर का जलस्तर अक्सर बढ़ जाता है। इससे पहले भी कई बार कॉज-वे पर पानी का स्तर बढ़ा है। मंगलवार को भी एहतियातन इसे बंद कर दिया गया।



वैकल्पिक मार्ग और प्रशासन की अपील

कॉज-वे बंद होने से रोजाना आवाजाही करने वाले लोगों को अब वैकल्पिक मार्ग अपनाने होंगे। डेराबस्सी और आसपास के इलाकों से आने-जाने वालों को अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे का उपयोग करना पड़ेगा। कुछ लोगों को पंचकूला के अन्य सेक्टरों से होकर भी गुजरना पड़ सकता है। इससे सफर लंबा होगा और समय व ईंधन का खर्च बढ़ेगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जलस्तर बढ़ने के दौरान कॉज-वे से आवाजाही न करें। तेज बहाव में लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है, इसलिए पुलिस और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें