फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: घडुआं स्कूल के 8वीं, 10वीं और 12वीं के परिणाम रहे 100 प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल घडुआं के आठवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षाओं का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका गुरपरिंदर कौर के नेतृत्व में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका ने बताया कि बारहवीं कक्षा के विभिन्न स्ट्रीम में छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। व्यावसायिक स्ट्रीम में जसवीर कौर ने 96 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान, वाणिज्य और मार्केटिंग स्ट्रीम में भी छात्राओं ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किए।
दसवीं कक्षा में नवजोत कौर ने 92 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आठवीं कक्षा में दिलजोत कौर ने टॉप किया। समारोह में डेरा बाबा जग्गा जी समिति और एसएमसी समिति के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें