फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जिले में 1175 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में होने वाले नगर निगम और नगर काउंसिल चुनाव 2026 के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन तक कुल 1175 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी कोमल मित्तल ने दी। जिला चुनाव अधिकारी के अनुसार नगर निगम मोहाली के लिए सबसे अधिक 324 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 18 मई को की जाएगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 19 मई निर्धारित की गई है। इसके अलावा अन्य स्थानीय निकायों में दाखिल नामांकन का विवरण इस प्रकार है—
विज्ञापन

नगर निगम मोहाली—324
नगर परिषद जीरकपुर – 259
नगर परिषद लालड़ू – 131

नगर परिषद कुराली – 99

नगर परिषद बनूड़ – 56
नगर परीषद डेराबस्सी – 162
नगर परीषद नया गांव – 144
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें