फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: आईटी सिटी से नहीं उठेगा कूड़ा, फेडरेशन करेगी प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन की कैबिनेट की मीटिंग फेडरेशन के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन सिंह की अध्यक्षता में सेक्टर-68 स्थित नगर भवन में आयोजित की गई। इसमें राज्य महासचिव पवन गोदियाल ने भी भाग लिया। बैठक में मोहाली से अध्यक्ष राजन चावरिया, बृज मोहन, राजिंदर बागड़ी, सचिन कुमार, राजू संगेलिया, खरड़ से रोशन लाल और बलकेश कुमार, नवां गांव से सुखविंदर सिंह, जीरकपुर से शमशेर सिंह सहित कई अन्य नेता शामिल हुए।
विज्ञापन

बैठक में 8 अप्रैल को आईटी सिटी रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बलबीर वधवा, सदस्य मनप्रीत सिंह सिद्धू, सदस्य योगेश मोहन, आबकारी एवं कराधान विभाग के सहायक आयुक्त कालीचरण के घरों के सामने कूड़ा डंपिंग प्रदर्शन की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि कुछ लोग मानवतावादी मानसिकता रखते हुए वाल्मीकि समाज से संबंधित सफाई कर्मचारियों के बारे में बहुत गलत टिप्पणियां करते हैं। 12 वर्षों से काम कर रहे सदस्य को हटाकर अपने फायदे के लिए कोटेशन की आड़ में किसी भरोसेमंद व्यक्ति से ठेका लेने की नापाक कार्रवाई कर समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। पंजाब सफाई कर्मचारी फेडरेशन किसी भी कीमत पर यह बर्दाश्त नहीं करेगी। आगामी 8 अप्रैल को घर-घर से कूड़ा एकत्रित करने का कार्य बंद रखा जाएगा।
आईटी सिटी रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बलबीर वधवा, सदस्य मनप्रीत सिंह सिद्धू, सदस्य योगेश मोहन तथा आबकारी एवं कराधान विभाग के सहायक आयुक्त के घरों के सामने कूड़ा फेंक कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यदि उपरोक्त वेलफेयर एसोसिएशन आईटी सिटी के अध्यक्ष और सदस्यों ने अब भी हमारी मांग पर ध्यान नहीं दिया तो एयरोसिटी व आईटी सिटी का सीवरेज भी जाम कर दिया जाएगा तथा एयरपोर्ट रोड भी जाम कर दिया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी आईटी सिटी रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा आबकारी एवं कराधान विभाग के सहायक आयुक्त की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें