मोहाली। नगर निगम के सफाई कर्मचारी मार्केट से कचरा समय से नहीं उठाकर ले जाते हैं। मार्केट में आने वाले लोग कचरा बाहर फेंक रहे हैं। वहीं, लोगों का कहना है कि मार्केट में न तो समय से सफाई होती है और न ही कचरा उठाने के लिए कर्मचारी आते हैं। यही वजह है कि डस्टबिन गिरा पड़ा रहता है और लोग बाहर ही कचरा फेंकते हैं। इसके साथ ही कर्मचारी लंबे समय तक डस्टबिन खाली करने नहीं आते हैं।
वहीं, स्थानीय निवासी विवेक कुमार ने बताया कि फेज- 2 की मार्केट में डस्टबिन कचरे से भरने जाने के बाद नगर निगम से कोई कर्मचारी डस्टबिन खाली करने नहीं आता है। इस वजह से लोग कचरा मार्केट में रखे डस्टबिन के बाहर ही फेंक रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कई महीनों से डस्टबिन समय से नहीं खाली होता है और इधर उधर कचरा फेंकना लोगों की मजबूरी बन गयी है।