फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: नौ माह में खत्म हो जाएगा मोहाली में बना कूड़े का पहाड़, सितंबर तक खाली हो जाएगा डंपिंग ग्राउंड

Wed, 05 Feb 2025 01:20 PM IST
निवेदिता वर्मा अरविंद बाजपेयी, अमर उजाला, मोहाली

सार

नगर निगम मोहाली के अनुसार सितंबर 2025 तक इस कूड़े के पहाड़ को समतल कर दिया जाएगा। इसके बाद ही इस जमीन का उपयोग किस प्रकार से किया जाए इसका फैसला किया जाएगा। फिलहाल यहां पर पार्क बनाया जाएगा कि कुछ और इसके ऊपर कोई चर्चा नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
मोहाली का डंपिंग ग्राउंड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8बी में बना 300 लाख टन से ज्यादा का बना हुआ कूड़े का पहाड़ खत्म हो जाएगा। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की ओर से डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा फेंकने की पाबंदी लगी थी, जिसके बाद से ही सिर्फ नगर निगम मोहाली ने कूड़ा फेंकना तो बंद कर ही दिया, साथ ही इस कूड़े के पहाड़ को अब तक सत्तर फीसदी तक खत्म भी कर दिया।
विज्ञापन




अब जल्द ही नगर निगम मोहाली यहां श्रेडर लगाने जा रहा है, जिससे कि बड़े टुकड़ों को छोटे टुकड़ों में बदल दिया जाए और उनका उपयोग किया जा सके। कूड़े के इस पहाड़ को खत्म करने के लिए मोहाली के डंपिंग ग्राउंड में चार ट्रामेल मशीने लगाई गईं हैं। जिससे कचरे को अलग-अलग किया जा रहा है। इस मशीन के माध्यम से कूड़े को प्रोसेस किया जा रहा है। इसके साथ ही डंपिंग ग्राउंड की साइट पर जेसीबी और डंपर लगाए गए हैं, जेसीबी कूड़े को खोदकर डंपर में डालती है और ट्रामेल मशीनों तक लाती है।

सितंबर तक समतल होगी जमीन, पांच साल में तेजी से बढ़ा

नगर निगम मोहाली के अनुसार सितंबर 2025 तक इस कूड़े के पहाड़ को समतल कर दिया जाएगा। इसके बाद ही इस जमीन का उपयोग किस प्रकार से किया जाए इसका फैसला किया जाएगा। फिलहाल यहां पर पार्क बनाया जाएगा कि कुछ और इसके ऊपर कोई चर्चा नहीं की जा रही है। मोहाली के डंपिंग ग्राउंड में करीब 300 लाख टन कूड़ा था। जिसमें से करीब दो सौ टन कूड़ा खत्म किया जा चुका है। पिछले पांच साल के दौरान डंपिंग ग्राउंड का यह कूड़ा पांच गुणा तेजी के साथ बढ़ा। जिसकी वजह यहां की बढ़ती आबादी थी। इस डंपिंग ग्राउंड में मोहाली और आसपास के इलाकों का कूड़ा आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हमारी कोशिश है कि मोहाली के इस डंपिंग ग्राउंड को हम जल्द से जल्द समतल कर दें। इसके लिए हमने ट्रामेल मशीनों का उपयोग किया है, जेसीबी लगाई गईं हैं और दिन में कूड़े की प्रोसेसिंग की जाती है। अब हम श्रेडर लगवाने जा रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि सितंबर 2025 तक इसको समतल किया जा सके। -टी बैनिथ, कमिश्नर, नगर निगम मोहाली
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें