फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जीरकपुर में सफाई हड़ताल से कचरा संकट, 30 जुलाई को पंजाब बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण शहर में कचरा संकट गहरा गया है। सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर लग गए हैं, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कर्मचारी यूनियन ने अपनी मांगों के समर्थन में 30 जुलाई को पंजाब बंद का आह्वान किया है।
विज्ञापन




शहर की सफाई व्यवस्था लगभग ठप हो गई है। बढ़ती गंदगी से बदबू, मच्छरों और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। मानसून के दौरान हालात और गंभीर हो गए हैं। कचरे में जमा बरसाती पानी डेंगू, मलेरिया और वायरल बुखार जैसी बीमारियों को बढ़ावा दे रहा है। प्रतिदिन निकलने वाले कई टन ठोस कचरे का निस्तारण प्रभावित है। डंपिंग प्वाइंट के अलावा खाली प्लॉट भी अस्थायी कचरा स्थल बन गए हैं। शहरवासियों ने सरकार और प्रशासन से जल्द समाधान निकालने की अपील की है। उन्होंने नगर परिषद से वैकल्पिक सफाई व्यवस्था शुरू करने की भी मांग की है।



हड़ताल और पंजाब बंद का आह्वान

सफाई कर्मचारी यूनियन अपनी लंबित मांगों को लेकर अड़ी हुई है। यूनियन ने 30 जुलाई को पंजाब बंद का आह्वान किया है। यदि सरकार और कर्मचारियों के बीच जल्द सहमति नहीं बनती है, तो शहर में सफाई संकट और गहरा सकता है। आम जनता को इस गतिरोध का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें