फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गारबेज कलेक्शन कर्मियों ने साफ किए पीआर-7 पर लगे कूड़े के ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। शहर में डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन के तहत कूड़ा इकट्ठा करने वाले कर्मचारियों की ओर से पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन के नेतृत्व में केएफसी चौक से गुजरती पीआर-7 की 200 फुट चौड़ी सड़क पर लगे कूड़े के ढेरों को उठाकर सफाई करके एक मिसाल पेश की है। इस सड़क पर कूड़े और गंदगी के लगे बड़े-बड़े ढेर नगर परिषद खरड़ और गमाडा के लिए बड़ी परेशानी बनते जा रहे थे। फेडरेशन के चेयरमैन बिंदर सिंह और जनरल सचिव वीरपाल सिंह ने कहा कि हम शहरों में डोर टू डोर कूड़ा उठाने का काम करते हैं, परंतु इस सड़क पर खुलेआम कूड़ा फेंका जा रहा है। इस संबंधी नगर परिषद खरड़ की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की जाती है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद खरड़ के पास कर्मचारी और गाड़ियां भी मौजूद हैं, लेकिन फिर भी यहां कूड़ा फेंककर वातावरण को दूषित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनका मकसद शहरों को साफ सुथरा बनाना है। उन्होंने आगे कहा कि खरड़ शहर में जो गारबेज कलेक्शन सेंटर बनाए गए हैं, उनमें कूड़े की मात्रा ज्यादा है। इसे देखते हुए फेडरेशन की ओर से मांग की जा रही है कि गारबेज कलेक्शन संबंधी आ रही परेशानियों का हल किया जाए। उन्होंने कहा कि नगर परिषद की ओर से कूड़ा फेंकना बंद करवा दिया गया है जिसे देखते हुए यूनियन मांग करती है कि जब तक कोई उचित प्रबंध नहीं हो जाते, तब तक वहीं ट्राॅली खड़ी की जाए। इस अवसर पर उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगो पर तुरंत कोई विचार न किया गया तो वह पूर्ण हड़ताल करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें