मोहाली। सेक्टर-77 स्थित गोल्डन बेल्स पब्लिक स्कूल में 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों ने 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को उत्साह और खुशी के साथ विदाई देने के लिए फेयरवेल पार्टी आयोहिजत की। 11वीं की छात्रा वंशिका शर्मा और सिमरन कौर ने मंच संचालन किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने कई गेम्स खेले, इनमें रैंप वॉक राउंड सबसे आकर्षक रहा। इसमें आकाश को गोल्डन बॉय और कनिका को गोल्डन गर्ल का खिताब अपने नाम किया। वहीं, भांगड़ा की प्रस्तुति ने सभी को खुश और ऊर्जावान बना दिया। स्कूल निदेशक गुरजीत बावा और प्रिंसिपल अंजलि चौधरी ने उनके व्यक्तित्व और अन्य उपलब्धियों के आधार पर गोल्डन बॉय आकाश, गोल्डन गर्ल कनिका और मिस्टर हैंडसम कृष और मिस एलिगेंट वैष्णवी और ऑल राउंडर इश्मीत कौर, मिस्टर इनोसेंट अमोल के खिताब से सम्मानित किया गया।इसके अलावा खेलों में 10वीं कक्षा के छात्र नवजोत सिंह को सबसे आत्मविश्वासी छात्र, 10वीं कक्षा की छात्रा राधिका और अदिति को ईमानदार छात्र का खिताब दिया गया, 12वीं कक्षा के छात्र सुजल और करमजोत सिंह को सबसे आत्मविश्वासी छात्र का खिताब दिया गया।
इस कार्यक्रम का समापन 12वीं कक्षा के छात्र गुरतेज सिंह गिल और आकाश के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। कर्नल सीएस बावा (सेवानिवृत्त) ने शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने जीवन में सही रास्ते पर चलने और ईमानदारी के साथ कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।