फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गैंगस्टरों ने बनाया लूटपाट गिरोह, पुलिस की वर्दी पहन करते थे वारदात

Thu, 11 May 2023 02:02 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगस्टरों ने बनाया लूटपाट गिरोह, पुलिस की वर्दी पहन करते थे वारदात
विज्ञापन


मुल्लांपुर में बुजुर्ग दुकानदार को लूटा, मोहाली से पुलिस ने तीन दबोचे, तीन फरार

गैंग का सरगना भी नहीं चढ़ा हत्थे, कुछ महीने पहले ही जेल से छूटकर आया था
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। गैंगस्टरों ने जेल से छूटने के बाद मिलकर एक लूटपाट गिरोह बनाया था। इसके बाद इन्होंने पुलिस की वर्दी पहनकर लूटपाट करनी शुरू कर दी थी। नार्कोटिक्स कम स्पेशल ऑपरेशन सेल रोपड़ की टीम ने इस लूटपाट गिरोह के तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। वहीं, गिरोह के मुखिया सहित तीन आरोपी अभी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय कुमार निवासी सन्नी एनक्लेव, मनजीत सिंह निवासी खिजराबाद और रूपिंदर सिंह निवासी फेज-6 के रूप में हुई है। वहीं, फरार आरोपियों की पहचान गगनदीप सिंह निवासी नयागांव, मनीष कुमार उर्फ मनी निवासी गांव त्यूड़ और गुरदीप सिंह निवासी जयंती माजरी के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए तीनों शातिरों को अदालत ने दो दिनों के रिमांड पर भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक इन शातिरों ने छह मई को चंडीगढ़-मुल्लांपुर बैरियर पर एक दुकान से लूटपाट की थी। पीड़ित मनोज अग्रवाल निवासी रायपुर खुर्द चंडीगढ़ ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह मुल्लांपुर बैरियर पर पानी, बीड़ी, सिगरेट, कोल्डड्रिंक के साथ लॉटरी बेचने का काम करता है। छह मई को पांच युवक उसकी दुकान पर आए। इनमें से एक ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी, जबकि बाकी लोग सादे कपड़ों में थे। इनमें से एक युवक ने उसकी कनपटी पर पिस्टल तान दी और उसकी दुकान से 20 हजार रुपये लूट कर ले गए।
विज्ञापन

मंगलवार को एंटी नार्कोटिक कम स्पेशल ऑपरेशन सेल रोपड़ के एएसआई राजेंद्र सिंह ने फेज-7 में नगर निगम के पार्क के नजदीक चेकिंग के लिए नाका लगा रखा था। इसी दौरान उन्हें इन शातिरों के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

चंडीगढ़ नंबर की कार से वर्दी बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक चंडीगढ़ नंबर की कार बरामद की है। इस कार की तलाशी ली तो पुलिस को इसमें से एक डमी पिस्टल, एक पुलिस की वर्दी, एक बेल्ट और एक हथकड़ी बरामद हुई है। इसी वर्दी का इस्तेमाल करके शातिर लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे।

कुछ महीने पहले ही आया था जेल से
इस लूटपाट गिरोह का मुखिया गगनदीप सिंह कुछ महीने पहले ही जेल से बाहर आया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बाउंसर अमित शर्मा मीत की हत्या के मामले में गिरफ्तारी के बाद नाभा जेल में गगनदीप की मुलाकात गैंगस्टर विक्की गौंडर से हुई थी। गगनदीप और गौंडर एक ही बैरक में बंद थे। गगन ने पूछताछ में बताया था कि उसे मालूम था कि गौंडर जेल से भागने वाला है। इसमें गौंडर का कौन-कौन साथ दे रहा है, इसकी भी जानकारी उसे थी। विक्की गौंडर की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


गगनदीप कई मामलों में आरोपी


5 जुलाई, 2016 को सेक्टर-26 स्थित फ्लैक्सिटी जिम में गगनदीप सिंह, मुनीष कुमार उर्फ मनी, परीक्षित और गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरी बाउंसर मीत को मारने पहुंचे थे। इस दौरान जिम ट्रेनर अखिल सामने आ गया तो उस पर गोलियां बरसा दीं। हालांकि कई गोलियां लगने के बावजूद अखिल की जान बच गई थी। इसके बाद 8 मई, 2017 को बाउंसर अमित शर्मा उर्फ मीत अपनी मां के साथ सकेतड़ी स्थित शिव मंदिर में गया था कि तभी लाडी, मनी और मनीष ने उसकी कार की हवा निकाल दी। इसके बाद जब मीत मंदिर से बाहर आया तो आरोपियों ने गोलियां मारकर उसकी मां के सामने ही हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें