फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गैंगस्टरों को जिगाना, .30 बोर की पिस्टल पर है ज्यादा भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
2025-26 में मोहाली-चंडीगढ़ से जुड़े छह प्रमुख मामलों में कम से कम 23 पिस्टल बरामद
विज्ञापन

जिगाना की 5, .30 बोर की 5, पीएक्स-3 की 2, पीएक्स-5 की 2 और ग्लॉक की 1 पिस्टल
पाकिस्तान से ड्रोन के अलावा यूपी-एमपी से भी हथियारों की सप्लाई, कई मामलों में विदेशी गैंग से जुड़े तार
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। गैंगस्टर अब सिर्फ कट्टों या सामान्य पिस्टलों की जगह आधुनिक और विदेशी डिजाइन की पिस्टलों का इस्तेमाल ज्यादा कर रहे हैं। 2025 से सितंबर 2026 तक मोहाली और चंडीगढ़ से जुड़े प्रमुख गैंगस्टर व हथियार तस्करी के मामलों की पड़ताल में कम से कम 23 पिस्टल की बरामदगी सामने आती है। इनमें जिगाना, पीएक्स-3, पीएक्स-5, बेरेटा और ग्लॉक जैसी पिस्टल भी शामिल हैं। उपलब्ध मामलों में जिगाना सबसे ज्यादा पांच बरामद हुई हैं। इसके बाद .30 बोर की पांच पिस्टल बरामद हुईं। वहीं पीएक्स-3 की दो, पीएक्स-5 की दो और ग्लॉक-26 की एक पिस्टल सामने आई है। अन्य पांच पिस्टल की रिपोर्ट में सिर्फ पिस्टल का उल्लेख है, कैलिबर नहीं बताया गया। सितंबर 2026 में मोहाली में तीन कारोबारियों के घरों पर रंगदारी के लिए हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने अब तक सात पिस्टल बरामद की हैं। इनमें दो जिगाना, दो पीएक्स-5 और तीन .30 बोर शामिल हैं। इस एक मामले में ही जिगाना और पीएक्स-5 मिलाकर चार हथियार यानी करीब 57 फीसदी बरामदगी विदेशी डिजाइन की पिस्टलों की है। पुलिस के अनुसार इन हथियारों के पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आने की जांच की जा रही है।
नंदल गैंग से जिगाना और पीएक्स-3 बरामद
अगस्त 2026 में चंडीगढ़ ऑपरेशन सेल ने विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नंदल से जुड़े नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए एक तुर्की जिगाना और दो पीएक्स-3 पिस्टल बरामद की थीं। पुलिस के मुताबिक अमृतसर के एक कथित हथियार सप्लायर के जरिए पाकिस्तान से ड्रोन द्वारा हथियार लाने की कड़ी की जांच की गई। मई 2026 में चंडीगढ़ सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपियों से ग्लॉक-26 और जिगाना बरामद हुई थी। पुलिस ने आरोपियों को विदेशी गैंगस्टरों से जुड़े मॉड्यूल का हिस्सा बताया था। जून 2025 में एसएसओसी मोहाली ने अर्श डल्ला से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जिगाना .30 बोर पिस्टल और नौ कारतूस बरामद किए थे। पुलिस के अनुसार दोनों को टारगेट किलिंग के लिए हथियार उपलब्ध कराए गए थे। अक्तूबर 2025 में मोहाली पुलिस ने पापला गुर्जर गैंग से जुड़े बताए गए हथियार सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पांच पिस्टल बरामद की थीं। इनमें चार .32 बोर और एक .45 बोर पिस्टल शामिल थी। पुलिस के मुताबिक हथियार मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश से लाकर पंजाब में सप्लाई किए जा रहे थे।
विज्ञापन

गोल्डी ढिल्लों के मॉड्यूल से पांच पिस्टल बरामद
फरवरी 2025 में मोहाली और राजपुरा में टारगेट किलिंग के लिए तैयार गोल्डी ढिल्लों के दो कथित गुर्गों से पांच पिस्टल बरामद हुई थीं। इनमें तीन .32 बोर, एक .30 बोर और एक .315 बोर पिस्टल थी। दोनों को मोहाली और राजपुरा में टारगेट किलिंग की जिम्मेदारी दिए जाने की बात पुलिस ने कही थी। पुराने मामलों को देखने पर हथियारों की सप्लाई का पैटर्न भी सामने आता है। एक तरफ जिगाना, पीएक्स-3 और पीएक्स-5 जैसी पिस्टलों को लेकर पाकिस्तान और ड्रोन नेटवर्क की जांच सामने आई है। दूसरी तरफ पापला गुर्जर और अन्य हथियार सप्लाई मामलों में उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश से हथियार पंजाब पहुंचने की जानकारी सामने आई है। जनवरी 2026 में खरड़ में पकड़े गए तीन युवकों से .32, .315 और .12 बोर की पिस्टल मिली थीं और पुलिस के मुताबिक इन्हें रामपुर उत्तर प्रदेश से खरीदा गया था।
विज्ञापन


तीन घरों पर फायरिंग मामले में जांच जारी है। अब तक पकड़े गए सात हथियारों में दो जिगाना है। बरामद हथियारों में पीएक्स-5 और .30 बोर भी शामिल है। जांच की जा रही है कि यह हथियार कहां से आए थे। - प्रदीप बाजवा, सीआईए इंचार्ज खरड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें