फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी सुरक्षा में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की खरड़ की अदालत में हुई पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़/नयागांव। सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को सोमवार को भारी पुलिस सुरक्षा में खरड़ की अदालत में पेश किया गया। पेशी के दौरान बठिंडा पुलिस अदालत में मौजूद थी और उसने अदालत से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का ट्रांजिट रिमांड मांगा था। जो अदालत ने मंजूर कर दिया। इसके बाद बठिंडा पुलिस बिश्नोई को ट्रांजिट रिमांड पर बठिंडा ले गई है। वहां पर उसको अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक खरड़ सदर पुलिस ने 7 जून को आर्म्स एक्ट के तहत एक मामला दर्ज किया था। इसमें आरोपी निखिलकांत शर्मा निवासी पटियाला को पुलिस ने एक .32 बोर के कट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की थी तो खुलासा हुआ था कि वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करता है। इसकी जांच पड़ताल के बाद इस मामले में आर्म्स एक्ट के साथ-साथ नशा तस्करी की धाराएं जोड़ने के अलावा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया था। खरड़ पुलिस ने इसी मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को ट्रांजिट रिमांड पर लिया हुआ है। पहले पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई का 10 दिन का रिमांड हासिल किया था। जो कि वीरवार को समाप्त हो गया था। इसके बाद चार दिन का रिमांड हासिल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें