फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: घर में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार

Tue, 13 Jun 2023 02:01 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ। डिस्ट्रिक्ट क्राइम ब्रांच सेल ने घरों में चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर एक नाबालिग समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से सेक्टर-38 के घर से चोरी एक लाख 10 हजार रुपये की नगदी, दो सोने की अंगूठियां, एक सोने का पैंडेंट, एक सोने की चेन और कुछ चाबियां व बैग बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सेक्टर-49 सी निवासी दिलीप कुमार, संदीप कुमार उर्फ मोदी और एक नाबालिग के रूप में हुई है।एसएसपी कंवरदीप कौर के निर्देशन में डिस्ट्रिक्ट क्राइम ब्रांच सेल की टीम डीएसपी विकास श्योकंद और इंचार्ज इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह की देखरेख में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में पुलिस की टीम पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान इंस्पेक्टर जसमिंदर सिंह को मुखबिर से गुप्त सूचना मिली के घरों में चोरी करने वाला एक व्यक्ति सेक्टर-49 की तरफ निकला है। सूचना पर पेट्रोलिंग टीम ने आरोपी दिलीप कुमार को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर उसका तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया। रिमांड के दौरान आरोपी से की गई पूछताछ में उसने बताया कि उसने सेक्टर 38-डी में स्थित मकान नंबर-3546 में चोरी की है। इस वारदात में उसके साथ संदीप उर्फ मोदी और एक किशोर भी शामिल था। मामले में पुलिस ने दिलीप की निशानदेही पर ने संदीप उर्फ मोदी और नाबालिग आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े नाबालिग को बाल सुधारगृह भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें