फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नशे के खिलाफ वॉकथॉन, सुखना लेक पर दौड़े 1500 प्रतिभागी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सुखना लेक पर सोमवार को चंडीगढ़ पुलिस के सहयोग से वॉकथॉन का आयोजन किया। इस वॉकथॉन का आयोजन नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ 26 जून इंटरनेशनल ड्रग्स डे के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे ‘नशे से आजादी के पखवाड़े‘ के तहत हुआ। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) चंडीगढ़ जोनल यूनिट की ओर से आयोजित वॉकथॉन में लगभग 500 प्रतिभागियों के साथ ही लेक पर घूमने आए करीब एक हजार लोगों ने भाग लिया। वॉकथॉन को चंडीगढ़ के डीसी विनय प्रताप ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उनके साथ एसपी हेड क्वार्टर केतन बंसल भी मौजूद रहे। इस दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। सभी प्रतिभागियों ने ‘से यस टू लाइफ, नो टू ड्रग’ की शपथ ली। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो चंडीगढ़ जोनल यूनिट के सहयोग से विशेष अभियान ड्रग निगेटिव- युवाओं में ड्रग्स के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए लॉन्च किया गया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो 12-26 जून तक नशे से आजादी पखवाड़ा का आयोजन कर रहा है, जो नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस को विश्व ड्रग दिवस के रूप में जाना जाता है। एनसीबी द्वारा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में एक साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, ताकि युवाओं को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें