फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शादी वाले घर में चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, युवती निकली मास्टरमाइंड

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पुलिस ने सेक्टर-77 स्थित एक घर में हुई बड़ी चोरी के मामले का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक युवती भी शामिल है, जो पीड़ित परिवार के घर में काम करती थी। उसी ने यह साजिश रची। आरोपियों से करीब 37 तोले सोने के गहने, 1.5 लाख रुपये नकद, एक .30 बोर की पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल कार भी जब्त की गई है।
विज्ञापन

एसपी सिटी दिलप्रीत सिंह ने बताया कि 14 फरवरी 2026 को कोठी नंबर 484 में हुई चोरी के मामले में थाना सोहाना में 15 फरवरी को केस दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता पुरुषोत्तम वशिष्ठ ने बताया था कि वह अपनी भांजी की शादी में शामिल होने के लिए मोहाली आए थे। रात के समय उनके कमरे से सोने के गहनों और अन्य सामान से भरी अटैची चोरी हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखकर एसएसपी के निर्देश पर सीआईए स्टाफ और थाना पुलिस की संयुक्त टीमों का गठन किया गया। तकनीकी और मानव स्रोतों की मदद से आरोपियों का पता लगाकर उन्हें हिमाचल प्रदेश के मैकलोडगंज और लुधियाना से गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि नेहा धमीजा पांच माह से घर में बेबी केयर के रूप में काम कर रही थी। उसने ही घर में रखे गहनों की जानकारी अपने साथियों को दी और वारदात को अंजाम दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें