जीरकपुर। ढकोली के रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम की समस्या का जल्द ही निदान होने वाला है। इसके लिए मंजूर हुए बजट का आधा पैसा पंजाब सरकार की तरफ से रेलवे को भेज दिया गया है।
हाल ही में यहां पर अंडरपास बनाने का प्रस्ताव पारित हुआ था, जिसके लिए कुल बजट 11 करोड़ 70 लाख मंजूर किया गया था। जिसका आधा बजट रेलवे को देना था और आधा पंजाब सरकार की तरफ से जाना था।
इसी कड़ी में कुल बजट का आधा लगभग 5 करोड़ 85 लाख 14 हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जीरकपुर नगर परिषद के ईओ अशोक पथरिया की अध्यक्षता में रेलवे के डीआरएम को भिजवा दिया गया है।