फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सात साल बाद मोहाली से भगोड़ा अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पंजाब के मोहाली से सात वर्ष बाद भगोड़ा अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वर्ष 2018 में आरोपी ने साथियों के साथ टैक्सी चालक के साथ कुमारहट्टी में मारपीट की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र तैयार कर न्यायालय में सौंपा था। आरोपी चरणजीत सिंह को कोर्ट में पेश होने के लिए कई बार नोटिस दिए थे, लेकिन वह बार-बार अनुपस्थित रहता रहा। बाद में न्यायालय ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया।
एसपी गौरव सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी चरणजीत सिंह पुत्र मंजीत सिंह, निवासी बल्टाना, मोहाली (पंजाब) को गिरफ्तार किया है। आरोपी 4 अप्रैल 2018 को अपने एक साथी के साथ बाइक पर कुमारहट्टी से चंडीगढ़ की ओर जा रहा था। धर्मपुर के पास उसने टैक्सी को टक्कर मार दी थी। इसके बाद उसके दो अन्य साथी, जो मोटरसाइकिल पर आ रहे थे, भी मौके पर पहुंचे।उन्होंने टैक्सी चालक के साथ मारपीट कर उसकी कार को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन

टैक्सी चालक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। ट्रायल के दौरान चरणजीत सिंह को बार-बार नोटिस भेजे गए, लेकिन वह अदालत में हाजिर नहीं हुआ। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था।अब आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें