फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नाबालिग को भगा ले जाने में फरार भगोड़ा काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली पुलिस ने नाबालिग को फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाने के मामले में फरार चल रहे एक भगोड़े व्यक्ति को काबू किया है। इसकी पहचान अविनेस कुमार निवासी वृंदावन सोसाइटी पीरमुछल्ला के नजदीक बनी झुग्गियों के रूप में हुई है। ढकोली थाना प्रभारी हरदीप सिंह ने बताया कि ढकोली पुलिस ने अविनेस कुमार के खिलाफ 8 सितंबर, 2021 को नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा के जाने के आरोप में आईपीसी की धारा 363 और 366 के तहत केस दर्ज किया था। हालांकि उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया था, लेकिन जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया था और दोबारा अदालत में पेश ही नहीं हुआ। इसके बाद डेराबस्सी अदालत ने 3 जनवरी, 2023 को आरोपी को भगोड़ा करार दे दिया था। उन्होंने बताया कि अविनेस पीरमुछल्ला में छुपकर रह रहा था और उसे पुलिस ने सूचना के आधार पर सोमवार शाम को गिरफ्तार किया है और मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें