फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री से लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने करवाया कोरोना टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना वायरस के खात्मे के लिए वैक्सीनेशन अभियान के तहत फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में बुधवार को टीकाकरण किया गया। इसमें पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री और मुख्य निर्वाचन अधिकारी तक पहुंचे। इतना ही नहीं देश की सरहदों के रखवालों ने भी यहां पहुंचकर टीकाकरण करवाया। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन ने भी पूरे इंतजाम किए हुए थे, पूरे जिले में कुल 893 सीनियर सिटीजन व 45 से साठ साल के 78 लोगों का टीकाकरण हुआ। सेहत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह प्रक्रिया आगे भी चलती रहेगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे से टीकाकरण की मुहिम शुरू हो गई थी। इस दौरान पंजाब के खुराक एवं सिविल सप्लाई मंत्री भारत भूषण आशू, पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. एस करुणा राजू, एसएसपी मोहाली सतिंदर सिंह, डीएसपी रमनदीप सिंह और सेना के जवान अस्पताल में टीकाकरण के लिए पहुंचे।
इसके अलावा खरड़ और डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल में भी टीकाकरण हुआ। वहीं, जिले के करीब 30 निजी अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण मुहिम चल रही है। अधिकारियों का कहना है कि लोगों को तुरंत वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आना चाहिए, ताकि कोरोना महामारी को मात दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें