फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गायों को लंपी स्किन बीमारी से बचाने के लिए मुफ्त टीकाकरण की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में गायों को लंपी स्किन डिजीज त्वचा रोग से बचाने के लिए मुफ्त टीकाकरण की शुरुआत की गई। जानकारी देते हुए उपनिदेशक डाॅ. शिवकांत गुप्ता ने कहा कि पशुपालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां के नेतृत्व में और अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास प्रताप के आदेशानुसार, पंजाब में पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. गुरशरणजीत सिंह बेदी के दिशा निर्देशानुसार, जिले में लगभग 40 हजार गायों को लंपी स्किन रोग से बचाव के लिए मुफ्त टीका लगाया जाएगा। इस कार्य के लिए जिले में 30 टीमें बनाई गई हैं, जो गांवों में घर-घर जाकर मुफ्त में टीकाकरण करेंगी। इसके अलावा जिले की सभी गोशालाओं में भी ये टीके लगाए जाएंगे। उन्होंने पशुपालकों से अपने पशुओं का टीकाकरण करवाने तथा विभाग की टीमों का सहयोग करने की अपील की। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पशुपालक अपने नजदीकी सरकारी पशु अस्पताल से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें