फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ब्रिगेडियर जेएस जगदीश फिर बने अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेस 7 स्थित कम्युनिटी सेंटर में रविवार को मोहाली सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के चुनाव संपन्न हुए। इस दौरान एक बार फिर से ब्रिगेडियर जेएस जगदेव को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष जरनैल सिंह, चीफ कन्वीनर रवजोत सिंह, सेक्रेटरी वेलफेयर भूपेंद्र सिंह बल को चुना गया। वहीं इस बार सेक्रेटरी इवेंट और कल्चरल अफेयर्स के लिए हरजिंदर सिंह को चुना गया। साथ ही सेक्रेटरी पब्लिक रिलेशन हरिंदर पाल सिंह बने। इसके अलावा एग्जीक्यूटिव सदस्यों में डॉ. जंग सिंह रामगढ़िया, चरणजीत सिंह, हरकीरत सिंह, मनजीत कौर और अवतार कौर शामिल हैं। इस मौके पर अध्यक्ष जेएस जगदेव ने कहा कि हमेशा की तरह उनकी प्राथमिकता है सीनियर सिटीजंस को हर मदद उपलब्ध कराना है। खासकर वह वरिष्ठ नागरिक जो अकेले रह गए हैं या उनके बच्चे विदेश में जाकर सेटल हो गए हैं, उनकी मदद करना और उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराना ही उनका लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें