फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना में परिजन खोने वाले 35 बच्चों को मुफ्त शिक्षा और 23 विधवाओं को मिल रही पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना काल में अपने परिजनों (माता-पिता) या कमाने वाले सदस्य को खोने वाले बच्चों की ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई पर आने वाला पूरा खर्च राज्य सरकार द्वारा उठाया जाएगा। बच्चों की पढ़ाई बिल्कुल मुफ्त होगी। इतना ही नहीं परिवार को पेंशन की सुविधा भी दी जाएगी, लेकिन बिना आमदन की शर्त को पूूरा करना होगा। अब 35 आश्रित बच्चों और 23 विधवाओं को योजना का लाभ दिया जा रहा है। यह जानकारी शुक्रवार को डीसी गिरीश दियालन की अगुवाई में हुई मीटिंग में जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी रविंदर सिंह राही ने दी। उन्होंने बताया कि उक्त केसों की योजना की पेंशन मंजूर की जा चुकी है। साथ ही बाकी लोगों को जल्द ही लाभ दिया जा रहा है। वहीं, डीसी ने बताया कि ऐसे पीड़ित परिवारों को आशीर्वाद योजना, स्मार्ट राशन कार्ड और सरबत सेहत बीमा योजना का लाभ भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया है कि सरकार की योजनाओं का लाभ लाभार्थी लोगों तक पहुंचाया जाए। जिससे कोरोना की वजह से पैदा हुए हालातों में परिवारों को राहत मिल पाए। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर विकास हिमांशु अग्रवाल, एसडीएम मोहाली जगदीप सहगल, एसडीएम डेरबस्सी कुलदीप बाबा, एसडीएम खरड़ हरबंस सिंह और विभिन्न विभागों के अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।
बता दें कि उक्त बैठक में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने पर चर्चा हुई। साथ ही कोरोना टीकाकरण मुहिम की प्रगति संबंधी जानकारी ली गई। डीसी ने साफ कहा है कि टीकाकरण को बढ़ाया जाए। जिले में 18 साल से अधिक उम्र का कोई ऐसा व्यक्ति नहीं रहना चाहिए, जिसे टीका न लगा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें