फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती के लिए मुफ्त शारीरिक प्रशिक्षण के साथ परीक्षा की तैयारी भी करवाएगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब पुलिस की ओर से की जाने वाले कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया के लिए जिले के युवाओं में पूरा रुझान देखने को मिल रहा है। जिला पुलिस की ओर से दी जा रही भर्ती की शारीरिक प्रशिक्षण के लिए अब तक 800 युवा जुड़ चुके हैं। इसके बाद पुलिस ने अब तीन स्टेडियमों में युवाओं की ट्रेनिंग शुरू की है। इतना ही नहीं अब पुलिस युवाओं को परीक्षा की तैयारी भी करवाएगी, जिससे पुलिस के बेड़े में बढ़िया युवा शामिल हों। इससे जहां पुलिस को मजबूती मिलेगी, साथ ही अपने शहर के लोगों की अच्छे तरीके से सुनवाई हो।
विज्ञापन

एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि ट्रेनिंग कार्यक्रम अच्छा चल रहा है। इसके लिए नोडल अधिकारी डीएसपी रनमदीप सिंह को लगाया गया है। उम्मीद है कि इस प्रयास के सार्थक नतीजे सामने आएंगे।
जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस ने 4362 कांस्टेबल पदों की भर्ती निकाली है। इसमें पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं। लेकिन कोरोना काल में काफी समय तक लोग घरों में ही थे। ऐसे में भर्ती प्रक्रिया के दौरान युवाओं को ग्राउंड में किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए। इसके लिए राज्य स्तर पर ट्रेनिंग कार्यक्रम शुरू किया गया हैं। मोहाली जिले में शुरूआती चरण में एक सेंटर में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया था, लेकिन अब युवाओं की संख्या बढ़ने के बाद जिला प्रशासन ने खरड़ और डेराबस्सी में नए प्रशिक्षण केंद्र बनाए हैं। इसमें जहां पर रोजाना सुबह करीब दो घंटे की ट्रेनिंग दी जा रही है। युवाओं को भर्ती की तारीख तक तंदुरुस्त बनाया जा रहा है। इसके लिए एक निजी कॉलेज से पुलिस ने संपर्क किया है। वहां से युवाओं की ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

कई युवा रह गए थे फिजिकल टेस्ट में
पंजाब पुलिस ने कुछ समय पहले पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। इस दौरान काफी पढ़े लिखे युवा मिले थे, लेकिन उस समय पुलिस को एक दिक्कत आई थी कि युवा मैदान में फिजिकल टेस्ट क्लियर नहीं कर पाए थे। जबकि उनकी शैक्षणिक योग्यता बहुत अच्छी थी। अब पुलिस ने उक्त ट्रेनिंग शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें