फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: किसान हट 1313 बनाने का झांसा देकर 20 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर किसान हट 1313 खोलने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 420 आईपीसी के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान जगदेव सिंह निवासी रॉयल व्यू होम्स, ओमेक्स कॉलोनी पखोवाल रोड जिला लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में सतनाम सिंह विर्क निवासी डेराबस्सी ने बताया कि उसकी दुकानें कॉलेज रोड पर हैं। वहां आरोपी जगदेव सिंह ने किसान हट 1313 नामक एक फूड आउट लेट खोलने के लिए 20 लाख का सौदा तय किया। इसके बाद जगदेव सिंह ने जो भी सामान मुझे भेजा, उसमें से ज्यादा सामान एक्सपायर हो चुका था। इस तरह आरोपी जगदेव ने उसके साथ 20 लाख रुपये की ठगी की है। इसकी शिकायत थाना डेराबस्सी में दर्ज करवाई गई है। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी जगदेव के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें