फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कोठी दिलाने के नाम पर पांच करोड़ की ठगी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में कोठी दिलाने के नाम पर पांच करोड़ की ठगी, केस दर्ज
विज्ञापन

- जीबीपी ग्रुप के बिल्डर सतीश गुप्ता सहित एक अन्य आरोपी नामजद
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। जीबीपी ग्रुप के बिल्डर सतीश कुमार गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी में एक और एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता केसर सिंह की शिकायत पर सतीश गुप्ता और पंचकूला निवासी विजय कुमार जिंदल के खिलाफ कोठी दिलाने के नाम पर 5 करोड़ रुपय की ठगी करने के आरोप में एसपी देहाती के आदेशों पर जीरकपुर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता केसर सिंह निवासी चंडीगढ़ ने बताया कि सतीश कुमार गुप्ता और विजय जिंदल का जीरकपुर में प्रॉपर्टी का दफ्तर है और उन्होंने उसे चंडीगढ़ में कोठी दिलाने के नाम पांच करोड़ मांगे थे। इसके लिए उन्होंने दोनों को पांच करोड़ का चेक दे दिया था। जिसे उन्होंने कैश करवा लिया था। लेकिन इसके बाद उन्होंने न तो उनको कोठी दिलाई और न ही उसके पैसे वापस दिए। बीती नवंबर 2021 में उन्होंने इनके खिलाफ एसपी देहाती को शिकायत दी थी। जांच अधिकारी ने बताया कि जीरकपुर थाने में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें