फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट दिलवाने के बहाने पिता-पुत्री ने की लाखों की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। खरड़ के एक पिता-पुत्री द्वारा फ्लैट दिलवाने के नाम पर दिल्ली के एक व्यक्ति से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में आर्थिक अपराध शाखा मोहाली द्वारा जांच करने के बाद जीरकपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अवतार सिंह व उसकी पुत्री मनवीर कौर वासी 5ई पैराडाइज अपार्टमेंट शिवालिक सिटी खरड़ ने दिल्ली के मकान नंबर 121 जागृति एनक्लेव निवासी गुरशरण लाकड़ा को फ्लैट दिलवाने का झांसा दिया था। 2018 में आरोपियों ने जीरकपुर में ट्यूलिप हाइट्स आवासीय प्रोजेक्ट में ब्लॉक ए के फ्लैट नंबर 611 दिलवाने की एवज में गुरशरण से 30,07,800 रुपये लिए। हालांकि बाद में 7 लाख रुपये वापस कर दिए, लेकिन 23,07,800 रुपये वापस नहीं किए और न ही कोई फ्लैट दिलवाया। इस बारे में गुरशरण लाकड़ा ने आर्थिक अपराध शाखा में लिखित शिकायत दी थी। आर्थिक अपराध शाखा की लगभग एक साल चली जांच के बाद स्थानीय पुलिस ने गुरुवार रात को एफआईआर दर्ज की है। जांच अधिकारी एएसआई हरजिंदर सिंह ने कहा कि फिलहाल आरोपी पिता-पुत्री फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें