फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में कोरोना से चौदह लोग संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में करीब चार महीने बाद रविवार को कोरोना से केवल चौदह लोग संक्रमित हुए। साथ ही किसी भी व्यक्ति की महामारी से जान नहीं गई। कोरोना काल में एक दिन में संक्रमित होने वाले मरीजों की यह सबसे कम संख्या है। डीसी गिरीश दियालन ने इस संबंधी पुष्टि की।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना गाइडलाइन का पालन करे, ताकि महामारी को मात दी जा सके। इस मौके उन्होंने बताया कि अभी तक महामारी केवल कमजोर पड़ी है, लेकिन खतरा अभी तक पहले की तरह बरकरार है। जानकारी के मुताबिक रविवार को संक्रमित हुए लोगों में बूथगढ़ में एक, घंड़ूआं में एक और खरड़ व मोहाली के पांच-पांच केस शामिल हैं। जिले में कोरोना के अब तक कुल 68193 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 66867 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं 220 सक्रिय केस रह गए हैं, जबकि अब तक 1046 लोगों की मौत हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें