मोहाली। पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की होंडा सिटी कार सहित तीन वाहन बरामद किए हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। डीएसपी सिटी-1 पृथ्वी सिंह चहल ने बताया कि 26 नवंबर 2025 को ओमपाल निवासी जिला नवांशहर ने अपनी होंडा सिटी कार चोरी होने की शिकायत थाना मटौर में दर्ज करवाई थी। 26 नवंबर को मामला दर्ज किया गया। जांच अधिकारी दविंदर सिंह की टीम ने कार्रवाई कर चोरी के वाहन को ट्रेस कर लिया। आरोपी गुरप्रीत सिंह, आकाश कुमार, रोहित कुमार, मोहित कुमार और करणवीर सिंह हैं। संवाद