फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नशे की हालत में चार युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। थाना फेज-1 पुलिस ने चार युवकों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया, जिनका डोप टेस्ट पॉजिटिव आया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार वे सरकारी गाड़ी में गश्त पर थे और जब वे सिविल अस्पताल फेज-6 की रोड पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि चार युवक एक पेड़ के पास बेसुध पड़े हुए थे। जब पुलिस ने उन्हें उठाया तो वे भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन नशे की हालत में होने के कारण वे भागने में असफल रहे। पूछताछ पर आरोपियों ने अपनी पहचान संदीप सिंह, आर्दश, रमन कुमार और सुरजीत सिंह के रूप में बताई। इन युवकों की तलाशी लेने पर उनके पास कुछ भी संदिग्ध सामान नहीं मिला, लेकिन उनकी नशे की हालत को देखकर पुलिस ने उनका डोप टेस्ट करवाने का निर्णय लिया। सिविल अस्पताल में टेस्ट के बाद यह पुष्टि हुई कि वे नशे में थे। इसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत चारों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें