फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सोसाइटी में चार युवतियों ने एक युवती को पीटा, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। गाजीपुर रोड पर एक सोसाइटी में एक युवती से मारपीट का मामला सामने आया है। युवती ने चार अन्य युवतियों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर चारों युवतियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घटना 22 सितंबर की रात उसके फ्लैट पर चार युवतियां पहुंचीं। बातचीत के दौरान उनमें किसी बात पर विवाद हो गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि जब वह फ्लैट से बाहर जाने लगीं तो चारों युवतियों ने उसे घेर लिया। उन्होंने उसकी पिटाई कर दी। गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी गई।पिटाई में घायल युवती इलाज के लिए सिविल अस्पताल ढकोली पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जीएमसीएच सेक्टर-32, चंडीगढ़ रेफर किया। पुलिस ने शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें