फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीए दफ्तर में काम करवाने के लिए लोगों से ज्यादा पैसे वसूलने वाले चार शातिर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। आरटीए दफ्तर में आने वाले लोगों से आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी ट्रांसफर करवाने का काम बिना किसी दिक्कत के करवाने का दावा कर मोटी रकम वसूलने वाले चार शातिर गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने इन शातिरों से 100 आरसी, लाइसेंस, मोबाइल फोन लैपटॉप और कागजात की फाइलें बरामद की हैं। इनकी पहचान तरनजीत सिंह, मनीश कुमार, हरजिंदर सिंह और यशपाल शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने शातिरों के खिलाफ सोहाना थाने में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस बारे में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि जिला प्रशासन को शिकायत मिली थी कि कुछ शातिर लोगों के आरटीए मे होने वाले काम करवाने के बदले उनसे मोटी रकम लूटकर परेशान कर रहे हैं। लोगों का आरोप था कि आरटीए दफ्तर और सेक्टर-82 सिथत ड्राइविंग ट्रैक में काम करवाने के बदले लोगों से पैसे कुछ निजी लोग ले लेतेे हैं। इसके बाद वह काम न करवाकर लोगों को काफी परेशान करते हैं। इसके बाद इस मामले को तुरंत डीसी के ध्यान में लाया गया और इसके बाद एसडीएम जगदीप सहगल और डीएसपी अमनप्रीत सिंह साइबर क्राइम की अगुवाई में स्पेशल टीम बनाई गई। इसके बाद शातिरों को गिरफ्तार कर लिया गया।
डीसी ने बताया कि पंजाब सरकार लोगों को साफ सुथरा माहौल देना चाहती है। कोई सरकारी मुलाजिम काम के बदले ज्यादा पैसे या निजी व्यक्ति काम के बदले पैसे लेता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति के पास जिस चीज का लाइसेंस है, वह उसी चीज का काम करें। उन्होंने कहा कि लोगों को हिदायत दी है कि अगर किसी से कोई पैसे आदि लेता है, तो इस बारे में तुरंत प्रशासन को शिकायत दे। ताकि उक्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जा सके। इस मौके पर नायब तहसीलदार अर्जुन ग्रेवाल और विभाग की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें