फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: रात को ऑटो में सवारी बैठाकर लूटने वाले गिरोह के चार शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पुलिस ने रात को सवारी को ऑटो में बैठाकर लूटने वाले गैंग का पर्दाफाश कर एक महिला सहित चार शातिरों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग इलेक्ट्रिक ऑटो में वारदात को अंजाम देता था। गिरफ्तार शातिरों में प्रशांत, अनिल कुमार, रमेश कुमार और युवती प्रियंका शामिल है। ये सभी चंडीगढ़ के मौलीजागरां के रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना जीरकपुर में लूटपाट की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को डेराबस्सी कोर्ट में पेश किया गया, यहां से अदालत ने इन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी गुप्त सूचना पर की है।
विज्ञापन


एएसआई सुलखन सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर नाकाबंदी कर चेकिंग कर रही थी। तभी देर शाम 7 बजे गुप्त सूचना मिली कि एक युवती और उसके तीन साथी जीरकपुर से डेराबस्सी जाने वाली अकेली सवारी को ऑटो में बैठाकर लूटते हैं। पुलिस ने ट्रैप लगाकर उक्त चारों आरोपियों को इलेक्ट्रिक ऑटो के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया है कि यह गैंग अकेली सवारी को ऑटो में बैठाकर फ्लाईओवर पर ले जाकर उससे पैसे और मोबाइल लूटकर फ्लाईओवर पर ही उतार कर राॅन्ग साइड से ऑटो से भाग जाता था। जिससे वह सीसीटीवी कैमरे में न आएं। इन्होंने चंडीगढ़ सेक्टर-45 के रहने वाले एमडी अहमद को भी बुधवार रात को इसी तरह ऑटो में बैठाया और फ्लाइओवर पर ले जाकर उससे पांच हजार रुपये लूटे थे। साथ ही युवती ने धमकी दी थी कि अगर उसने पुलिस को शिकायत की तो उसे झूठे रेप केस में फंसा देगी। पुलिस ने अहमद को बुलाकर आरोपियों की शिनाख्त करवाई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें