फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में चेतन का रहा बेहतर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सीजीसी लांडरां के एनसीसी कैडेट ने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कॉलेज के बीसीए के छात्र, अंडर ऑफिसर चेतन ने कोल्हापुर, महाराष्ट्र में 5 से 19 अगस्त 2025 तक आयोजित हुए आईडीएसएससी-2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कैडेट चेतन ने मिनिमम क्वालिफिकेशन स्कोर प्राप्त करके प्रतिष्ठित जीवी मवलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में अपना स्थान सुरक्षित किया। यह उनकी दूसरी नेशनल लेवल की उपलब्धि है। उनके योगदान को पहले भी मान्यता मिली थी, जब 5 मार्च 2025 को एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, पटियाला में मेजर जनरल जेएस चीमा, एडीजी, एनसीसी ने उन्हें प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें