फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पीआर-7 रोड पर चार ट्रकों की हुई टक्कर, कोई हताहत नहीं, स्टेयरिंग जाम होने से हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। सोमवार को शहर के व्यस्त पीआर-7 रोड पर चार ट्रकों की टक्कर हो गई। यह हादसा प्रधान ढाबे के पास हुआ। एक ट्रक का स्टीयरिंग जाम होने से चालक नियंत्रण खो बैठा और उसने सड़क किनारे खड़े तीन अन्य ट्रकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों वाहनों के अगले हिस्सों को नुकसान पहुंचा। हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई और कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। टक्कर के कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। ट्रक मालिकों ने आपसी बातचीत से मामला सुलझा लिया। किसी भी पक्ष ने पुलिस कार्रवाई की मांग नहीं की। क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटाने के बाद यातायात सामान्य हो गया। स्थानीय लोगों ने पीआर-7 रोड पर भारी वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि सड़क किनारे अक्सर ट्रक खड़े रहते हैं। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने संबंधित विभाग से इस पर ध्यान देने की मांग की है। भविष्य में बड़े हादसों को रोकने के लिए यह जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें