मोहाली में कोरोना से चार लोग हुए संक्रमित
मोहाली। जिले में शुक्रवार को कोरोना महामारी से चार लोग संक्रमित हुए, जबकि दो लोग तंदुरुस्त हुए। इस दौरान किसी भी व्यक्ति की कोरोना महामारी से मौत नहीं हुई। जिले में अब सक्रिय केस मात्र 44 रह गए हैं। डीसी गिरीश दियालन की तरफ से इस बारे में पुष्टि की गई है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को संक्रमित हुए लोगों में मोहाली से एक और खरड़ के तीन लोग शामिल थे। इसके अलावा अब तक मोहाली में कुल 68451 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 67350 लोग तंदुरुस्त हो चुके है। जबकि 1057 लोगों की मौत हुई है। ब्यूरो